Breaking News

लखनपुर,@बेदमति को एक माह में ही मिली अनुकंपा नियुक्ति

Share

लखनपुर,28 जून 2024 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सरकार लोगों के हित में त्वरित कार्य कर रही है। समय सीमा के अंदर जरूरतमंद परिवार को अनुकंपा नियुक्ति मिल सकें,शासन इस पर लगातार प्रयास कर रही है। गरियाबंद जिले की बेदमति धु्रव को आवेदन करने के 1 माह में ही अनुकंपा नियुक्ति मिली है। शासन की त्वरित कार्यवाही के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।गरियाबंद जिले की बेदमति ध्रुव के पति धानेन्द्र प्रताप ध्रुव ग्राम पंचायत सचिव थे। 3 जून 2024 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। 19 जून को श्रीमती ध्रुव ने जनपद पंचायत गरियाबंद में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया था। जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने आवेदन में त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 माह के भीतर ही आवेदन के परीक्षण बाद 26 जून 2024 को उनकी अनुकंपा नियुक्ति स्वीकृत कर ली। अब श्रीमती ध्रुव को गरियाबंद जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मालगांव (प्रशासनिक) में पंचायत सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply