Breaking News

अंबिकापुर,@सर्पदंश से बालक की मौत,मां के साथ सोया था जमीन पर

Share

अंबिकापुर,28 जून 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के जामवंतपुर में सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई। वह गुरुवार की रात को मां व अन्य बच्चों के साथ जमीन में सोया था। तभी उसे सांप ने डंस लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार नकुल विश्वकर्मा पिता दीपक विश्वकर्मा (10) रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जामवंतपुर का रहने वाला था। गुरुवार की रात को मां व अन्य बच्चें के साथ जमीन में सोया था। रात करीब 1 बजे नकुल पेट में दर्द होने की बात मां को बताया। मां ने लाई जलाकर देखा तो पास में डंडा करैत सांप था। मां ने उसे मार दिया और बेटे को सांप काटने की जानकारी परिजन को दी। परिजन बालक को इलाज के लिए जामवंतपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply