Breaking News

रायपुर@अमरेश मिश्रा ने महादेव सट्टेबाजी पर शिकंजा कसने ली बड़ी बैठक

Share


रायपुर,27 जून 2024 (ए)।
देश-प्रदेश में सुर्खिया बटोरने वाले महादेव सट्टा एप्प को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ सट्टेबाजी के लिए कुख्यात इस ऐप के दो संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो चली हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रदेश पुलिस की तरफ से दोनों के खç¸लाफ़ लुकआउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए गृह मामलों के केंद्रीय विभाग को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। दरअसल दोनों के खिलाफ शहर के खमतराई थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसके बाद उनकी तलाश और भी तेज कर दी गई हैं। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने इस संबंध में पुलिस अफसरों की बैठक ली हैं। इस मीटिंग में उन्होंने सभी से महादेव ऐप से जुड़े मामलों में गंभीरता दिखाने और उन्हें जल्द निपटाने के सख्त निर्देश दिए हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply