अंबिकापुर,27 जून 2024 (घटती-घटना)। युरेनियम कारोबार के नाम पर दो करोड़ से अधिक निवेश करा धोखाधड़ी किए जाने और अन्य निवेशकों द्वारा डूबे रकम की वापसी के लिए दबाव बनाते हुए संपçा में कजा कर लिए जाने से क्षुध शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई बनारसी जायसवाल द्वारा फांसी लगा आत्महत्या किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को कलकाा से करने में सफलता पाई है। वहीं पूर्व में भी पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है।
जानकारी के अनुसार गुरु प्रसाद जायसवाल नमनाकला का रहने वाला था। वह सितंबर 2023 में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान पुलिस को कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में कलकाा के जालसाजों द्वारा यूरेनियम कारोबार में अधिक लाभ का झांसा देकर 2 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई थी। ठगों के झांसे में आकर गुरु प्रसाद जायसवाल कई लोगों से कर्ज लेकर रुपए इन्वेस्ट किए थे। रुपए इन्वेस्ट करने के बाद भी कुछ लाभ न मिलने व कर्जदारों द्वारा रुपए के लिए दबाव बनाने से वह परेशान हो गया था। उसके घर पर भी कुछ लोगों ने कजा कर लिया था। 2 करोड़ रुपए ठगी होने व कर्जदारों द्वारा रुपए के लिए दबाव बनाने से परेशान होकर गुरु प्रसाद जायसवाल ने शहर के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी अदुल नईम को 18 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। तकनिकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस ने अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोलकाा रवाना हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी सुजित डे (50) निवासी जेस्सोंर रोड थाना दमदम जिला पीजीएस ए कोलकाा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur