Breaking News

अंबिकापुर,@किराना दुकान से इलेक्ट्रॉनिक काटा चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,27 जून 2024 (घटती-घटना)। किराना दुकान से इलेक्ट्रॉनिक काटा चोरी करने वाले तीन आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अफसाना अंसारी नावागढ़ की रहने वाली है। इसके घर में ही किराने की दुकान है। 11 जून की शाम को अफसाना घर के अंदर थी और दुकान खुला था। इस दौरान कामरान, कादीर व राजा दुकान में आकर इलेक्टॉनिक काटा चोरी कर ले गए। दुकान संचालिका ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कमरान फरीदी उफऱ् छोटू (20) कादिर फरीदी (18), राजा उफऱ् विकाश सारथी (27) निवासी नावागढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 34 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply