Breaking News

रायपुर@कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज

Share


रायपुर,26 जून 2024 (ए)।
आज सुबह दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर लौट आए है। इस दौरान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री साय मीडिया से चर्चा की। उन्होंने चर्चा के दौरान कैबिनेट विस्तार पर कुछ खास नहीं कहा, मगर उनके दिल्ली से लौटते ही मंत्रिमंडल में नए नामों को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।
विष्णुदेव कैबिनेट में इस वक्त मंत्रियों के दो पद खाली हैं। इनमें से एक के लिए दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव का नाम सबसे उपर बताया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी चर्चा में है कि गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय है।गजेंद्र छत्तीसगढ़ आरएसएस के पुराने प्रमुख बिसरा राम यादव के बेटे हैं। छत्तीसगढ़ में यादवों के वोट बैक और विधायकों की संख्या को देखते बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि यादव समाज से एक मंत्री बनाया जाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में यादवों का प्रभाव शुरू से रहा है। राज्य बनने से पहले बिलासपुर के कांग्रेस नेता बीआर यादव 16 साल तक अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में रहे। एक समय बीआर यादव दिग्विजय सिंह के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। राज्य बनने के बाद अजीत जोगी सरकार के दौरान रामानुजलाल यादव को काफी महत्व दिया गया। जोगी ने उन्हें माईनिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद रमन सरकार में दुर्ग के ही
हेमचंद यादव मंत्री रहे।


मंत्री बनने के लिए दुर्ग के गजेंद्र यादव का एक नाम पक्का माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में यादवों का प्रभाव शुरू से रहा है। राज्य बनने से पहले बिलासपुर के बीआर यादव 16 साल तक अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में रहे। एक समय बीआर यादव दिग्विजय सिंह के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। राज्य बनने के बाद अजीत जोगी सरकार के दौरान रामानुजलाल यादव को काफी महत्व दिया गया। जोगी ने उन्हें माईनिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद रमन सरकार में दुर्ग के ही हेमचंद यादव मंत्री रहे। सो, मंत्री बनने के लिए दुर्ग के गजेंद्र यादव का एक नाम पक्का माना जा रहा है। दूसरी कुर्सी के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत और लता उसेंडी शामिल हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply