लखनपुर,26 जून 2024 (घटती-घटना)। 26 जून बुधवार को अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने जिले के उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति की बैठक ली। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने निर्देश दिए हैं। बैठक पश्चात विधायक राजेश अग्रवाल ने अस्पताल के वार्डो का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायज लिया तथा अस्पताल में उपचार हेतु आए मरीजो और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना साथ ही मरीजों से स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। तथा विधायक राजेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur