Breaking News

रायपुर,@जुड़वा बच्चों का डीएनए अलग-अलग होने पर हॉस्पिटल में हंगामा

Share


रायपुर,25 जून 2024 (ए)। बच्चा बदले जाने का यह सनसनीखेज मामला राजधानी रायपुर स्थित पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का बताया जा रहा है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार कर रहा है, लेकिन पीडि़त का आरोप है कि उन्हें जुड़वा बच्चे होने की जानकारी दी गई थी। इन जुड़वा बच्चों में एक बेटा और बेटी होना बताया गया था, लेकिन अस्पताल ने उन्हें 2 बेटी सौंप दी। जब उन्होंने दोनों बेटियों का निजी लैब में डीएनए टेस्ट कराया तो एक का डीएनए उनसे मिल रहा है, जबकि दूसरे का बिल्कुल भी नहीं मिल रहा है। पीडि़त ने मामले की थाने में भी शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।पीडि़त का नाम अशोक सिंह सिंह है। ओशक मूल रुप से बड़े बचेली के रहने वाले हैं, फिलहाल वे रायपुर में रहते हैं। पीडि़त के बताए अनुसार उनका एक बेटा था जिसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से पत्नी की मानिसक स्थिति बिगड़ गई। वह बार-बार बेटे की मांग करती थी। अशोक सिंह के अनुसार उन्होंने टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए मोटी रकम खर्च की। अस्पताल में पहले उन्हें बताया कि जुड़वा बच्चे हुए हैं, जिनमें से एक बेटा और दूसरी बेटी है, लेकिन डिस्चार्ज के समय उन्हें दो बेटी सौंप दी गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply