Breaking News

बालोद@साली ने डॉक्टर जीजा के घर में लगाई फ ांसी

Share

सुसाइड नोट जब्त
बालोद,25 जून 2024 (ए)। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में एक युवती ने अपने जीजा के घर फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। मृतिका का नाम साक्षी बरसेना है जो कि विदिशा मध्यप्रदेश की रहने वाली थी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बालोद पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है.। जिसमें उसने किसी को तंग न करने की बात कहते हुए मौत की जिम्मेदार खुद को बताया है।. पुलिस के मुताबिक, मृतिका का नाम साक्षी बरसेना (उम्र 23 साल) पिता का नाम अनिरुद्ध
बरसेना विदिशा मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह 18 मई को अपनी बड़ी बहन के साथ बालोद में अपने जीजा के घर आई थी। मृतिका के जीजा डॉक्टर रविन्द्र वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में डॉक्टर है और सिवनी में देवकान सोनी के घर किराए के मकान में रहते है। घटना के वक्त दीदी-जीजा और उनके बच्चे समान लेने बाजार गए हुए थे। इसी दौरान साक्षी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जब वह वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा की साक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply