Breaking News

सुकमा-रायपुर@नक्सली छाप रहे नकली नोट सुरक्षाबलों ने बरामद किया प्रिंटर

Share


सुकमा-रायपुर,23 जून 2024 (ए)।
सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ा राजफाश हुआ है। पहली बार नक्सलियों के पास से नोट छापने के उपकरण मिली है। मौके से 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली
नोट के सैंपल मिले हैं। सुकमा पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश करते हुए बताया कि फंड की कमी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जवानों की सर्चिंग टीम ने कोराजगुड़ा के जंगलों से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है दरअसल नक्सली संगठनों के सामने बड़ा आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ हैं। बस्तर में बढ़ते पुलिस कैम्पो की संख्या से
नक्सली अब अंदरूनी इलाकों में ही सिमट कर रहे गए हैं। कभी बेख़ौफ़ होकर जंगलों ने अपना राज चलाने वाले नक्सलियों के लिए किसी भी तरह मूवमेंट करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में उनकी माली हालत बिगड़ती जा रही हैं। वही इस संकट से निबटने के लिए नक्सली संगठन जंगलों के भीतर नक¸ली नोटों की छपाई करने में जुटे हैं। इसकी पुष्टि तब हुई जब पुलिस और सुरक्षाबलों ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में प्रिंटर और नक¸ली नोट बरामद किये।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply