अंबिकापुर, 22 जून 2024 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना अंतर्गत एक पिता ने अपने ही 5 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पुनः फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी की तीन से चार माह पूर्व मौत हो गई थी। तब से वह तनाव में रहता था। पूरी मामले की जांच में सीतापुर पुलिस जुट गई है।
देवकुमार मांझी पिता अमर बिलास मांझी उम्र 35 वर्ष सीतापुर थाना के ग्राम पंचायत कोटछाल के बैगा पारा का रहने वाला था। देवकुमार शुक्रवार देर रात अपने पाँच वर्षीय पुत्र दीपेश की गला घोंटकर कर हत्या कर दिया और खुद भी फांसी में झूल गया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी लगी तो देव कुमार के पिता ने थाने में जानकारी दी। मौके पर पहुँच कर पुलिस द्वारा शव को नीचे उतार कर शव का पंचनामा कर दोनों कर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा है। थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा ने बताया कि देवकुमार मांझी 1वर्ष से मानसिक रोगी था तीन माह पूर्व पत्नी की बीमारी से मौत हो जाने से उसकी मानसिक बीमारी बढ गया था। कुछ दिनों पूर्व भी अपने बच्चे को तलाब में फेंक कर मारने का प्रयास कर चुका था।
देव कुमार के दो बच्चे तीन वर्षीय लड़का और 1 वर्षीय बच्ची की जिम्मेदारी अब दादा दादी के हाथों में है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur