Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में उप चुनाव के तारीख का ऐलान जल्द

Share


रायपुर,21 जून 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इसकी वजह से इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
जानकारों के अनुसार विधानसभा या लोकसभा की सीट रिक्त होने की अधिसूचना जारी किए जाने के 6 महीने के भीतर उस सीट पर उपचुनाव कराया जाना अनिवार्य है।
बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को
विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया था। ऐसे में इस सीट को 17 जून से ही रिक्त घोषित कर दिया गया है। अब इस सीट पर 17 दिसंबर से पहले उप चुनाव की प्रक्रिया चुनाव आयोग को पूरी करनी होगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply