Breaking News

रायपुर@ईडी ने अनिल टुटेजा के खिलाफ 5 हजार पेज का चालान पेश किया

Share


रायपुर,20 जून 2024 (ए)। शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा के खिलाफ ईडी ने स्पेशल कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। इसमें शराब घोटाले में टूटेजा की भूमिका का जिक्र करते हुए बेनामी संपत्ति का भी हवाला दिया गया है। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट द्वारा केस खारिज करने के बाद ईडी ने इस मामले में नए सिरे से इंफोर्समेट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट दर्ज की है। ईडी ने दो माह पूर्व टूटेजा को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ बुधवार को ईडी की स्पेशल कोर्ट में 5710 पन्नों के चालान के साथ 220 पेज का अभियोजन दस्तावेज पेश किया गया। इसके साथ ही ईडी के वकील ने कोर्ट को टूटेजा की 205 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति के साथ एक हार्ड डिस्क जब्त करने की जानकारी दी। मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।
ईडी ने शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा तथा अनवर ढेबर को किंग माना है। ईडी द्वारा कोर्ट में पेश चालान के मुताबिक अनिल टूटेजा ने अनवर देबर के साथ मिलकर सिंडिकेट बनाकर घोटाले को अंजाम दिया। दोनों के अलावा एपी त्रिपाठी, निरंजन दास तथा अन्य पर नकली होलोग्राम के माध्यम से नकली शराब बेचने का आरोप है। गौरतलब है कि ईडी के प्रतिवेदन पर ईओडब्लू ने भी शराब घोटाला मामले में एफआईआर दर्ज की है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply