Breaking News

दुर्ग,@बेटे को एडमिशन दिलाने परिजनों ने किया फर्जी काम

Share


दुर्ग,20 जून 2024(ए)। जिले में राइट-टू-एजुकेशन आरटीई के तहत दाखिले में फर्जीवाड़े की कई शिकायतें सामने आई हैं। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आरटीई के तहत दाखिले में अगर कोई शिकायत मिलती है, तो उसकी गहन जांच की जाए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 में अगर एक भी गलत एडमिशन हुआ तो संबंधित अभिभावकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि, आरटीई के तहत अपने बच्चे को एडमिशन दिलाने के लिए भुनेश्वर कुमार निनान्वे और बनारसी साहनी ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। उसके आधार पर उन्होंने अपने बच्चे का प्रवेश आरटीई में कराने के लिए एक से अधिक स्कूल में आवेदन किया है। सभी आवेदनों में आधार नंबर एक है, लेकिन पता अलग-अलग है। इन दोनों अभिभावकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए दुर्ग एसपी के दस्तावेज भेज दिए गए हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply