Breaking News

पथरिया@69 लाख के घोटाले का हुआ उजागर

Share


इंजीनियर और अधिकारी समेत तीन के खिलाफ एफ आईआर दर्ज…
पथरिया,20 जून 2024(ए)। मुंगेली जिले में पथरिया नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले जल आवर्धन योजना में हुए 69 लाख के घोटाले पर राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, सीएमओ ने पुलिस में आवेदन कर नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सीएमओ और इंजीनियर के खिलाफ योजना के अंतर्गत बड़ी अनियमितता की शिकायत की थी और साथ ही योजना में जांच समिति की रिपोर्ट भी सौंपी है, जिसके अनुसार आरोपियों ने जलावर्धन योजना के अंतर्गत 4 जून 2020 से 15 महिने के अंदर पाईप लाईन बिछाने के कार्य को अब तक पूरा नहीं किया। इसके साथ ही तीनों ने मिलकर 69 लाख रुपये का घोटाला किया है। वर्तमान सीएमओ की शिकायत के बाद राज्य स्तरीय टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सीएमओ और इंजीनियर के खिलाफ एफ आईआर दर्ज की है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply