Breaking News

रायपुर@गृहमंत्री विजय शर्मा का निवास घेरने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

Share


रायपुर,20 जून 2024 (ए)। प्रदेश में कथित तौर पर बिगड़ती कानून व्यवस्था, निर्दोष लोगों की गिरफ़्तारी, लगातार बढ़ते अपराधिक मामलों व लचर व्यवस्था के विरोध में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास का घेराव करने निकले। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने सिविल लाइन इलाके में चौक-चौराहों पर बेरिकेट लगाकर घेरेबंदी की थी।
प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर निगम मुख्यालय से निकले इन कार्यकर्ताओं को पुलिस के साथ संघर्ष करना पड़ा। पुलिस ने ओ सी एम चौक पर टीन की बैरिकेटिंग कर दीवार खड़ा कर दिया था। इस मौके पर युवा कांग्रेसियों ने बेरिकेट को तोड़ने की कोशिश करते हुए पुलिस के जवानों के साथ झूमा-झटकी की। असफल होने के बाद कांग्रेसियों ने यहां कुछ देर के लिए धरना भी दिया। ये लोग प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, निर्दोष लोगो की गिरफ़्तारी लगातार बढ़ते अपराधिक मामलों वा लचर व्यवस्था का विरोध कर रहे थे। इनका नेतृत्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सांसद फूलो देवी नेताम, प्रदेश युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा, नीरज पांडे प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय,शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने किया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply