Breaking News

बलौदाबाजार,@बलौदाबाजार हिंसा मामले का फरार आरोपी भीम क्रांतिवीर का संस्थापक गिरफ्तार

Share


बलौदाबाजार,19 जून 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने भीम क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ़्तार किया है। किशोर नवरंगे हिंसा और आगजनी की घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि, किशोर नवरंगे के बुलाने पर ही प्रदेश भर के लोग बलौदबाज़ार पहुंचे थे और इसके बाद ही हिंसा हुई थी। पुलिस किशोर नवरंगे से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि,किशोर नवरंगे से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 132 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमे अलग अलग संगठन के 20 प्रमुख भी शामिल हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों में भीम रेजिमेंट के संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी भी शामिल हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply