Breaking News

रायपुर@बीजेपी सरकार ने लिया बड़ा निर्णय

Share


रायपुर,19 जून 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ की मितानिनों के लिए यह खबर काम की है। अब प्रदेश की मितानिनों को ऑनलाइन मानदेय दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना की तरह हर महीने उनके खाते में सैलरी क्रेडिट हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह घोषणा की है। इतना ही नही इस सैलरी में केंद्र और राज्य के अंश भी मितानिनें देख पाएंगी। यानि कि अब मितानिनें खाते में कितने पैसे राज्य सरकार और कितने पैसे केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाते हैं इसकी जानकारी भी देख पाएंगी।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने इस बात की घोषणा की है। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल थे। इसके पहले सीएम विष्णु देव साय सिकल सेल को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मेडिकल कॉलेज नए ऑडिटोरियम पहुंचे। जहां से उन्होंने सिकल सेल अवेयरनेस प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply