Breaking News

रायपुर@कांग्रेस आज रायपुर में करेगा धरना प्रदर्शन

Share


रायपुर,17 जून
2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुई दिल दहला देने वाली घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 18 जून को रायपुर के राजीव गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय शासन प्रशासन की विफलता को कारण माना है। घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस्तीफे की मांग भी की है। कांग्रेस का कहना है कि बलौदा बाजार की घटना ने साबित कर दिया कि सुरक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है। पूरी घटना को लेकर कांग्रेस के नेता बलोदा बाजार भी पहुंचे थे और वहां पीडि़तों से मुलाकात भी की है, जिसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता शामिल होंगे। मंगलवार को सुबह 11ः30 से प्रारंभ होने वाले इस धरना प्रदर्शन का छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया है।.


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply