Breaking News

बस्तर@48 लाख के 6 इनामी नक्सली ढेर

Share


बस्तर,16 जून 2024 (ए)। नारायणपुर के अबूझमाड़ में चार जिलों की फोर्स ने एक बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया। कुतुल एरिया में माड़ डिवीजन के नक्सलियों की सूचना मिली थी। चार जिलों की फोर्स के साथ साथ पैरा मिलिट्री फोर्स ने भी ऑपरेशन में हिस्सा लिया। सुरक्षाबलों ने कुल आठ नक्सलियों को मार गिराया। इन नक्सलियों में से 6 माओवादियों की पहचान हुई है। सभी 6 नक्सलियों पर आठ आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह कुल 48 लाख रुपये का इनाम नक्सलियों पर घोषित था। इन सभी इनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने रविवार को अबूझमाड़ में हुए नक्सल ऑपरेशन की डिटेल जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें इनपुट मिला था कि अबूझमाड़ के माड़ इलाके में नक्सलियों की टीम मौजूद है। इस सूचना पर चार जिलों कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर से करीब 1200 जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया। इन जवानों ने कुतुल एरिया में धावा बोला। जैसे ही फोर्स की टीम कुतुल के फरसबेड़ा और कोडतामेट के जंगलों में पहुंची नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की. रुक रुक कर चले इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली और आठ नक्सली मारे गए।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply