Breaking News

रायपुर,@कोल लेवी मामले में हेमंत और चन्द्रप्रकाश जायसवाल गिरफ्तार

Share


रायपुर,14 जून 2024 (ए)। पिछली सरकार के अवैध कोल लेवी मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ई ओ डब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने जनवरी में कोल लेवी मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर ट्रांसपोर्टर बिलासपुर के हेमंत जायसवाल और कोरबा के चंद्रप्रकाश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर और कोरबा से ही दोनों की बुधवार को गिरफ्तारी की गई है। गुरुवार को दोनों आरोपियों को ब्यूरो की टीम ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को ईओडब्ल्यू की रिमांड पर 20 जून तक के लिए सौंप दिया गया। रायपुर की स्पेशल कोर्ट में दोनों को ब्यूरो ने पेश किया था। दोनों पर ट्रांसपोर्टरों से वसूली का आरोप है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply