Breaking News

रायपुर@महंगाई भत्ते को लेकर आदेश जारी

Share


रायपुर,१३ जून २०२४(ए)।
अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए राज्य सरकार ने पुनरीक्षित दरों पर महँगाई भत्ता भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। आईएएस अधिकारियों को 1-1-24 से पुनरीक्षित दर से भुगतान किया जाएगा।सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी हुए आदेश में छह अलग-अलग बिंदुओं में दिशा निर्देश जारी किया गया है।. पुनरीक्षित दरों से महँगाई भत्ते का नियमन भारत सरकार वित् मंत्रालय से होगा। देय महँगाई भत्ते का भुगतान नक¸द किया जाएगा।. इस भुगतान में विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा।. इसके अलावा अधिक भुगतान करने पर जç¸म्मेदार अधिकारियों से वसूली की जाएगी।. इस संबंध में शासन के समस्त विभाग, समस्त विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त और सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply