Breaking News

रायपुर@इस तारीख को होगी पीईटी, पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा

Share


रायपुर,10 जून 2024 (ए)
।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापमं) की ओर से इंजीनियरिंग और फार्मेसी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए 13 जून 2024 को पीईटी, पीपीएचटी, प्री-एमसीए की प्रवेश परीक्षा होनी है। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स व्यापमं की वेबसाइट डब्ल्य ूडब्ल्यू डब्ल्यू.व्यापम. सीजी स्टेट.जीओव्ही.आईएन पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक इंजीनियरिंग और फार्मेसी के लिए लगभग 40 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दो रंगीन फोटो और मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य फोटोयुक्त आइडी प्रूफ लेकर परीक्षा देने के लिए केंद्र में पहुंचना है। मूल पहचानपत्र के अभाव पर परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply