Breaking News

अंबिकापुर@प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,07 जून 2024 (घटती-घटना)।
    प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से 54 नग नशीले इंजेक्शन जत किया है। जिसकी कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
    जानकारी के अनुसार 6 जून को गांधीनगर पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति सुभाषनगर में बाइक से घुमकर नशीले इंजेक्शन रखकर ब्रिकी करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संदेही युवक को हिरासत में लेकर उसके पास रखे पिठ्ठू की तलाशी ली तो 54 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन पाया गया। जिसे पुलिस ने जत किया है। जत नशीले इंजेक्शन की कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी रविपाल उम्र 20 वर्ष निवासी पंडोपारा जयनगर हाल मुकाम अमुल कॉलोनी सुभाषनगर थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, आरक्षक अतुल सिंह, उमाशंकर साहू, बृजेश राय, ऋ षभ सिंह शामिल रहे।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply