Breaking News

रायपुर,@आचार संहिता हटते ही 3 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर

Share


रायपुर,07 जून 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। लोकसभा चुनाव में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थ 2011 बैच के आईएएस नीलेश क्षीरसागर को कांकेर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं, 2012 बैच के आईएएस अभिजीत सिंह को कांकेर कलेक्टर से हटाकर गृह एवं जेल विभाग का विशेष सचिव बनाया है। इसके अलावा, 2001 बैच के आईएएस वासु जैन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से ट्रांसफर कर योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अवर सचिव बनाया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply