Breaking News

रायपुर@डिप्टी सीएम ने किया एसआईटी का गठन

Share


रायपुर,07 जून २०२४(ए)।
बलरामपुर-रामानुजगंज में दो लोगों की रहस्यमयी मृत्यु की जांच के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एसआईटी का गठन किया है। बता दें कि 26-27 मई की रात को सुजीत स्वर्णकार और किरण काशी की रहस्यमयी हो गई थी। रहस्यमयी मृत्यु की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के पर्यवेक्षण में एक विशिष्ट जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। विशिष्ट जांच दल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय रायपुर रत्ना सिंह उप पुलिस अधीक्षक (नक्स ऑप.) सरगुजा मनकराम कश्यप, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) क्षेत्रीय न्याया. विज्ञान प्रयोगशाला सरगुजा पीएस भगत, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बायोलॉजी) क्षेत्रीय न्याया. विज्ञान प्रयोगशाला सरगुजा एसके सिंह, निरीक्षक जिला सरगुजा दुर्गेश्वरी चौबे, उप निरीक्षक रायपुर दिव्या शर्मा, प्रधान आरक्षक जिला सूरजपुर विशाल मिश्रा, आरक्षक जिला सूरजपुर प्रेम सागर साहू, आरक्षक जिला सरगुजा रमन मंडल शामिल है। जांच समिति घटना स्थल का भ्रमण कर जांच-पड़ताल के बाद 7 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तत करेगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply