Breaking News

रायपुर,@शराब घोटाले में अनवर,अरुणपति समेत चार आरोपितों को रिमांड पर लेगी ईडी

Share


रायपुर,07 जून 2024 (ए)।
राज्य के बहुचर्चित करोड़ों के शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फिर से होटल कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह और शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू को गिरफ्त में लेने की तैयारी में जुट गई है। दरअसल इसके लिए ईडी की ओर से विशेष कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी, जिस पर कोर्ट में 10 जून को सुनवाई होगी
इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले में चार अप्रैल को कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की गिरफ्तारी की गई थी। रिमांड पर लेकर दोनों से लंबी पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इसके बाद 11 अप्रैल को तत्कालीन आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया। फिर त्रिलोक सिंह ढिल्लन समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है।


ईडी इन चारों आरोपितों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। हालांकि इससे पहले भी चारों आरोपितों से ईडी की टीम लंबी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन इसे मामले में इस साल नया केस दर्ज किया है। नए केस में सिर्फ सेवानिवृत्त आइएएस अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी हुई है, इसलिए बाकी आरोपितों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं नोएडा एसटीएफ ने भी कोर्ट में चारों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अर्जी लगाई है। वहां भी नकली होलोग्राम के मामले में इन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज है। इस केस में नोएडा पुलिस ने एक आरोपित विधु गुप्ता की गिरफ्तारी की है, जो फिलहाल नोएडा जेल में बंद हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply