Breaking News

रायपुर,@बाहरी के चलते हार गए भूपेश,ताम्रध्वज,डहरिया और देवेंद्र

Share


कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू का बड़ा बयान
रायपुर,06 जून 2024 (ए)।
विधानसभा चुनाव 2023 के दर्द थोड़ा कम हुआ ही था कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका लग गया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों में हार का सामन करना पड़ा। इस हार के बाद एक फिर कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है और पार्टी के ही नेता एक दूसरे पर किचड़ उछालते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू का बड़ा बयान सामने आया है।
पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने मीडिया से बात कहा कि वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ाने पर सहमति थी, लेकिन इस बात की सहमति नहीं थी कि कोई बाहर जाकर चुनाव लड़े। इस चुनाव में बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा हावी रहा। दुर्ग के 4 कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। हम उम्मीद करते हैं जल्द ही समीक्षा होनी चाहिए। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू जैसे दिग्गजों को मैदान में उतारा था, लेकिन आखिरकार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात तो ये है कि ताम्रध्वज साहू जैसे कई नेता ऐसे हैं जो मतगणना के दौरान शुरू से आखिरी तक पीछे ही चलते रहे। आखिरकार नतीजा ये हुआ कि कांग्रेस को प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply