
लखनपुर,04 जून 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 130 स्थित लखनपुर नगर के हृदय स्थल खारिखा पखना तालाब पुष्प वाटिका में मंगलवार की तड़के सुबह मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों ने झाडि़यां में ढका अज्ञात युवक का शव देखा गया।शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों के द्वारा लखनपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची है।और शव के ऊपर से झाडि़यां को हटाया गया। मृतक युवक के चेहरे और गले में चोट के निशान होने पर फॉरेंसिक और डॉग स्मयड टीम को बुलाया गया और इधर लखनपुर पुलिस शव को कजे में लेकर अज्ञात शव के शिनाख्त में जुटी थी। अज्ञात शव का शिनाख्त रामनारायण पिता जयनाथ राम उम्र 32 वर्ष जाति गोंड रजपुरी कला धनपुरीपारा थाना लखनपुर निवासी के रूप में हुई। परिजनो ने हत्या की शंका जाहिर की पुलिस शव को कजे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया। अपराध पंजीबद्ध कर लखनपुर पुलिस हत्या के मामले में संदेहों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और जल्द ही मामले का खुलासा पुलिस के द्वारा किया जाएगा।
गौरतलब बात यह है कि यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर बिलासपुर के बगल में बने पुष्प वाटिका में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है और साथ ही साथ शराब खोरी नशाखोरी जैसे गलत गतिविधियां काफी देखने को मिलता है। कई बार स्थानीय पुलीस के द्वारा पेट्रोलियम के दौरान कार्रवाई भी की जाती है फिर भी रात के अंधेरे में आसामाजिक तत्व डेरा जमाए रहते है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur