Breaking News

रायपुर@स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर गायब

Share


रायपुर,03 जून
2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक वारदात सामने आई है। यहां एक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अचानक से गायब है। जिसके बाद पुलिस को गायब होने की सूचना भी दी। पुलिस टीम ने डॉक्टर के सरकारी मर्टर में जाकर जांच की है। जांच के दौरान एक सीपीआई उग्रवादी का पोस्टर मिला। जिसे जब्त कर लिया गया है।फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। डॉक्टर का अपहरण नक्सलियों ने किया है। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोस्टी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अमलान भोई शनिवार को अचानक से गायब हो गए।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अचानक से डॉक्टर के लापता होने की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग सकते में आ गया। मलकानगिरी एसपी को भी इस बात की सूचना मिली।घटना की जांच में जुटी पुलिस डॉक्टर के सरकारी आवास पर पहुंची। जहां एक पुराना फोन मिला। साथ ही सीपीआई उग्रवादी के नाम का पोस्टर मिले। सभी सामान को जब्त कर लिया गया है। ऐसे में पुलिस अब डॉक्टर के अपहरण या फिर डॉक्टर खुद ही लापता हो गए। इन दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply