Breaking News

रायपुर,@राइस मिलर्स के ठिकानों पर पहुंची ईडी

Share

रायपुर,30 मई 2024 (ए)। कस्टम मिलिंग घोटाले की ईडी पड़ताल कर रही है। इस कड़ी में गुरुवार को ईडी ने खरोरा के एक राइस मिलर के यहां दबिश दी है। मिलर कांग्रेस के एक नेता के रिश्तेदार बताए जाते हैं। ईडी ने प्रदेश में कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच तेज कर दी है। कुरूद के राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी रोशन चंद्राकर से ईडी पहले ही पूछताछ कर रही है। रोशन चंद्राकर ईडी की रिमांड में है। इन सबके बीच ईडी की टीम गुरुवार को खरोरा के राइस मिलर के यहां दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक मिलर के यहां पहले भी ईडी जा चुकी है, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। मगर इस बार कुछ ठोस जानकारी मिलने के बाद खरोरा स्थित निवास पर पहुंची है। कहा जा रहा है कि राइस मिलर को हिरासत में ले सकती है। पूछताछ जारी है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply