Breaking News

रायपुर@मुख्यमंत्री ने किया मृतकों को 5-5 लाख देने का ऐलान

Share

रायपुर,30 मई 2024(ए)। खमतराई स्थित एक फोम फेक्ट्री में लगी आग से हुई दो महिलाओं के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ। ?


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply