Breaking News

बेमेतरा,@बेमेतरा बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट पर मजिस्टि्रयल जांच हुई शुरू

Share


इस वजह से क्रांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी
बेमेतरा,28 मई 2024 (ए)। जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी के बारूद फैक्ट्री में 25 मई को हुए ब्लास्ट को लेकर आज मंगलवार को मजेस्ट्रीयल जांच शुरु हो गई है।
बेरला एसडीएम पिंकी मनहर के नेतृत्व में फैक्ट्री में ब्लास्ट की न्यायिक जांच 4 बिंदुओं पर की जाएगी। वहीं इस मामले में स्पेशल ब्लास्ट कंपनी प्रबंधन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं किये जाने को लेकर क्रांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
इन चार बिंदु पर होगी जांच दुर्घटना विस्फोट का कारण
फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा किए गए सुरक्षात्मक उपायों का परीक्षण,अनुज्ञप्ति, भंडारण उपयोग आदि काविवरण दुर्घटना विस्फोट के लिए यदि कोई त्रुटि लापरवाही है, तो उत्तरदायित्व का निर्धारण अन्य कोई सुझाव या बिंदु जो जांच अधिकारी सम्मिलित करना आवश्यक समझे बता दें,
इन चार बिंदुओं पर बेमेतरा जिला कलेक्टर ने 27 मई को आदेश जारी किया था। इस मामले में एसडीएम पिंकी मनहर के नेतृत्व में 45 दिन के अंदर न्यायिक जांच पूरी की जाएगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply