Breaking News

रायपुर,@मंत्रालय के समीप नया रेलवे स्टेशन होगा तैयार

Share


दिवाली से पहले दौड़ेगी ट्रैन
रायपुर,28 मई 2024 (ए)। नए रायपुर से पैसेंजर ट्रेन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मंत्रालय के पास आधुनिक स्टेशन जून में तैयार हो जाएगा, जब दिवाली से पहले रायपुर से मंदिर हसौद, नया रायपुर और सेंट्रल (अभनपुर) के लिए ट्रेनें शुरू होने की उम्मीद है।रेलवे और नया रायपुर की इस संयुक्त परियोजना में नया रायपुर से केंद्री तक 25 किमी. रेलवे ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है. साथ ही नया रायपुर क्षेत्र में तीन मॉडल स्टेशन बनाए जा रहे हैं। मंत्रालय के पास बन रहे मल्टी मोड ट्रांसपोर्ट (एमएमटी) में स्टेशन के पास बस और ऑटो की सुविधा उपलब्ध होगी।एनआरडीए के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में डीआरएम और एनआरडीए के अधिकारियों ने स्टेशनों का संयुक्त दौरा किया था. इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और परियोजना को जल्द पूरा करने पर सहमति बनी. अटल नगर, उद्योग नगर, मुक्तांगन के पास स्टेशन दिसंबर-2024 तक पूरा हो जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, मंत्रालय के पास सीबीडी रेलवे स्टेशन का काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है. इसके डिजाइन में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। गौरतलब है कि नया रायपुर से यह रेल प्रोजेक्ट दिसंबर 2022 में पूरा होना था। कोरोना काल के कारण भी प्रोजेक्ट में देरी हुई।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply