Breaking News

रायपुर@रानू साहू और सौम्या चौरसिया की रिमांड बढ़ी

Share


रायपुर,27 मई 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला केस में ईओडब्ल्यू नलंबित आईएएस रानू साहू और पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को रायपुर की स्पेशल कोर्ट लेकर पहुंची जिसके बाद मामले में विशेष कोर्ट ने आरोपी निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया की रिमांड बढ़ा दी है। दोनों निलंबित अफसर 4 दिन की रिमांड पर थे। ईओडब्ल्यू की टीम फिर से दोनों को रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर कोयला घोटाले और मनी लॉन्डि्रंग केस में जेल में बंद सौम्या चौरसिया की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। केस की अगली सुनवाई ग्रीष्म कालीन अवकाश 10 जून के बाद होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply