Breaking News

रायपुर@गोवंश अभयारण्य की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद

Share


रायपुर,26 मई 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ की सड़कों पर खुले में घूमने वाले गोवंशों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए साय सरकार प्रदेश में गोवंश अभयारण्य बनाने जा रही है। सीएम साय की इस घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर इसके लिए बधाई देते हुए धन्यवाद अदा किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह बताते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि विष्णुदेव सरकार सड़कों पर घूमने वाले गोवंश की सुरक्षा और देखभाल के लिए गौवंश अभयारण्य बनाएगी। इससे निश्चित ही सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकने वाले गोवंशों को नियमित आहार, देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply