Breaking News

अंबिकापुर,@अलग-अलग मामले में कीटनाशक सेवन से युवक व महिला की मौत

Share

अंबिकापुर, 23 मई 2024 (घटती-घटना)। दो अलग-अलग मामले में युवक व एक महिला की मौत कीटनाशक सेवन से हो गई। युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल व महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार संतोष पिता रामनाथ पहाड़ी कोरवा उम्र 25 वर्ष किरकिला थाना लुण्ड्रा का रहने वाला था। वह 4 मई को अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाझाल की है। मंगलपति पति गंगा प्रसाद उम्र 40 वर्ष 10 मई को अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर ली थी। उसे अंबिकापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply