Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में 880 पदों पर भर्ती

Share


रायपुर,22 मई 2024 (ए)।
भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य समेत अन्य चतुर्थ श्रेणी के 880 पदों पर भर्ती के लिए अब व्यापमं से परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में उच्च शिक्षा विभाग से आवेदन मंगाए गए थे। इसे लेकर अब निर्देश जारी किए गए। इसके अनुसार आवेदकों को अपने आवेदन पत्र क्रमांक को व्यापमं की वेबसाइट में प्रमाणित करना अनिवार्य होगा। जो आवेदक निर्धारित समय-सीमा में फार्म को सत्यापित नहीं करते हैं तो उनका फार्म निरस्त हो जाएगा। आवेदन को प्रमाणित करने की तारीख और संबंधित निर्देश आचार संहिता समाप्त होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग और व्यापमं की वेबसाइट जारी की जाएगी।जानकारी के मुताबिक इन पदों के लिए करीब 7 लाख से ज्यादा फॉर्म आए हैं। व्यापमं से यह परीक्षा अगस्त में होने की संभावना है। प्रयोगशाला परिचारक के सबसे अधिक 430 पोस्टः प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य, चौकीदार समेत चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अक्टूबर 2023 में सीधी भर्ती निकाली गई थी। इसके तहत कुल 880 पदों पर भर्ती होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply