Breaking News

रायपुर,@अब शौचालयों का सत्यापन करेंगे स्कूलों के शिक्षक

Share


रायपुर, 21 मई 2024 (ए)।
पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अब गुरुजी शौचालयों का भी सत्यापन करेंगे। लेकिन इस फैसले से शिक्षक नाराज बताएं जा रहे है। उनका कहना है कि अब शिक्षकों को दीगर कार्यों में झोंका जा रहा है। ऐसे-ऐसे कार्य उन्हें संपादित करने कहा जा रहा है, जो उनकी गरिमा के अनुरूप नहीं है। शिक्षकों का कहना है कि समाज में सर्वाधिक प्रतिष्ठित माने जाने वाले शिक्षकों को शौचालय के कार्यों की जिम्मेदारी दी जा रही है। यह कार्य उनके विभाग का है ही नहीं। अन्य विभागों के कार्यों को शिक्षकों को जबरदस्ती थोपा जा रहा है।धमधा विकासखंड अंतर्गत शौचालय सत्यापन के लिए थोक में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह भी पता चला है कि यह कार्य जिला पंचायत के अधीन है, जिसे पंचायत स्तर पर सचिव,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या अन्य अधिकारी कर्मचारी करते रहे हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply