Breaking News

रायपुर@सैलजा समर्थकों ने 11 भाजपानेताओं को भेजा मानहानि का नोटिस

Share


रायपुर,20 मई 2024 (ए)
। लोकसभा चुनाव के बीच में सियासी वार और पलटवार अब कानूनी नोटिस तक जा पहुंचा है। ताजा मामला कुमारी सैलजा से जुड़ा है, जिनके खिलाफ हरियाणा के सिरसा में प्रचार कर रहे 2 पूर्व विधायक सहित 11 भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है.। नोटिस में सैलजा के समर्थक ने भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगाते हुए 2 दिन में आरोप साबित नहीं कर पाने पर माफी मांगने की बात कही है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं, जिनके खिलाफ प्रचार के लिए भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं को भेजा है. प्रचार के दौरान भाजपा नेता कुमारी सैलजा पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान लेन-देन करने के सीधे आरोप लगा रहे हैं, जिस पर कुमारी सैलजा के समर्थक अजय चौहान की ओर से भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है।नोटिस पर चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि हम कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के क्षेत्र सिरसा में प्रचार के लिए आए हैं। छत्तीसगढ़ से भाजपा के 11 नेताओं की टीम प्रचार कर रही है। हमने जो बातें कही है, वो सब छत्तीसगढ़ में घटित हुई है। हम किसी नोटिस से डरने वाले नहीं है। हम सनातन के रक्षक हैं. कानूनी रूप से नोटिस का जवाब दिया जाएगा।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply