Breaking News

रायपुर@बुद्ध जयंती 23 को मांस-मटन विक्रय पर रहेगा प्रतिबंध

Share

रायपुर,19 मई 2024 (ए)। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। बुद्ध जयंती पर्व दिनांक 23 मई 2024 गुरूवार को नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस बिक्री पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रतिबन्ध आदेश का परिपालन सुनिश्चित करवाने अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply