Breaking News

रायपुर,@शराब घोटाला केस में त्रिलोक सिंह ढिल्लन को नहीं मिली जमानत

Share


रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने याचिका की खारिज
रायपुर,17 मई 2024(ए)। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद शराब करोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन को स्पेशल कोर्ट ने जमानत नहीं दी है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) रायपुर स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को ढिल्लन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसी केस में एक दिन पहले अनवर ढेबर की जमानत याचिका को भी खारिज किया गया था। वहीं महादेव सट्टा एप मामले में भी शुक्रवार को सुनवाई हुई। इसमें जेल में बंद आरोपी अमित अग्रवाल की जमानत आवेदन पर बहस हुई है। कोर्ट ने इस मामले में 20 मई तक फैसला सुरक्षित रखा है। ईओडब्ल्य की टीम ने शराब घोटाला केस में त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply