Breaking News

रायपुर,@क्रिप्टो करेंसी में पैसा कमाने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी

Share

रायपुर,17 मई 2024 (ए)। राजधानी पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी में पैसा कमाने का झांसा देकर एक युवक से 30 लाख रुपए ठगने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की है। 2022 में हुई एक ठगी के मामले में ओडç¸शा के बलांगीर के एक ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठग ने निवेश की रकम का हर महीने 10 फीसदी देने का झांसा दिया था। झांसे में आकर पीडç¸त युवक ने रकम निवेश की। जब मुनाफे की रकम मांगा तो उसे रकम नहीं मिली। कई दिनों तक ठग युवक को पैसों के लिए घुमाते रहा। परेशान होकर युवक ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद मुजगहन थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बलांगीर से अमित कुमार थापा (36) को गिरफ्तार किया है। ठग ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अमिल के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply