रायपुर,16 मई 2024 (ए)।बस्तर समेत पूरे प्रदेश का मौसम इन दिनों बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से लगातार बस्तर क्षेत्र में बारिश और धूप-छांव की स्थिति के बीच गर्मी का प्रभाव कम हुआ है। इस बीच मौसम वैज्ञानिक ने बताया की देश के मानसून की 31 मई से हो सकती है. केरल में मानसून के दस्तक देते ही अन्य राज्यों में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी।
वहीं छाीसगढ़ में मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। इस बार छाीसगढ़ में मानसून की एंट्री 13 जून को हो जाएगी। इस बार पिछले से अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है। यह मानसून किसानों के लिए काफी बेहतर हो सकता है। 106 फीसदी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के जगदलपुर पहुंचने की सामान्य तिथि 13 जून है। रायपुर में 16 जून है और अंबिकापुर में 21 जून है। इस साल वर्षा 106 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि सामान्य से इस वर्ष अधिक बारिश होने की संभावना है। इस मुख्या कारण एल नीनो है वह इफ़ेक्ट करता है। एल नीनो प्रभाव कम हो गया है यानी न्यूट्रल कंडीशन पर है। जिसके कारण इस साल अच्छे मानसून की संभावना है। अच्छी बारिश से किसानों को फसल उत्पादन में काफी मदद मिलेगी। बता दें कि बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट दी है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास होने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। इसके बाद यह आमतौर पर उार की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया है कि यह जल्दी नहीं है। यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है।
Check Also
बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur