बाल-बाल बचे थाना प्रभारी और आरक्षक…जांच जारी…
बीजापुर,15 मई 2024 (ए)। छाीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। यहां इसी बीच नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाने की कोशिश की है। इस घटना की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है। यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार,इस लास्ट से गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह कार में सवार होकर बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे। तभी सोमनपल्ली और रानीबोदली के बीच गन्नम नाला के पास नक्सलियों ने आईडी लास्ट किया। वाहन में थानेदार के साथ एक आरक्षक भी सवार था। हालांकि इस घटना में थानेदार और आरक्षक दोनों ही सुरक्षित हैं।
अरनपुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,1 इनामी समेत 5 नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दंतेवाड़ा,15 मई 2024 (ए)। छाीसगढ़ के नक्सल इलाकों में जारी नक्सलियों के आतंक के बीच दंतेवाड़ा में संयुक्त पुलिस बल को नक्सली उन्मूलन अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस द्वारा जांच के दौरान पांच नक्सलियों को हिरासत में लिया गया। इनमें महिला नक्सली पर 1 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जानकारी में बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी की अरनपुर क्षेत्र में मलांगीर एरिया कमेटी के नक्सली विचरण कर रहे हैं। इसके आधार पर जिला आरक्षी बल अरनपुर थाना बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 111 वीं वाहिनी यंग प्लाटून के संयुक्त दल को रवाना किया गया। पुलिस दल द्वारा अरनपुर से समेली मार्ग पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया। जांच के दौरान पांच संदिग्ध के व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गई। जो मलांगीर एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सली सदस्य थे। इनमें ईनामी महिला नक्सली मंगली मरकाम (25) निवासीपुर बुरगुम,आयता मरकाम (30),वीजा नुप्पो (30) निवासी रेवाली,योगा टाटी (20) बुरगुम व देवा नुप्पो (20) निवासी रेवाली को हिरासत में लिया गया। उक्त सभी द्वारा नक्सली संगठन में मिलिशिया और चेतना नाट्य मंडली सदस्य के तौर पर कार्य करना स्वीकार किया। उक्त सभी के खिलाफ अरनपुर थाना में अपराध पंजीबद्ध किए गए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur