10 वीं-12 वीं के टॉपर्स की बल्ले-बल्ले
रायपुर 14 मई 2024 (ए)। छाीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल राज्य सरकार ने टॉपर्स को 2-2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। यह राशि पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाएगी। इस साल के नतीजों के बाद 10 होनहार विद्यार्थियों को यह राशि दी जाएगी। वहीं छाीसगढ़ के इन मेधावी विद्यार्थियों को मंत्री लखन लाल देवांगन ने फोन कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं और बधाई दी।
आचार संहिता के बाद टॉपर्स को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
छाीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के टॉपर्स बच्चों को 1 लाख नगद राशि व 1 लाख दो-पहिया वाहन क्रय के लिए मिलेंगे। मंत्री ने बताया कि उनके विभाग के द्वारा सभी 10 टॉपर्स को प्रोत्साहन स्वरुप दो-दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया जाएगा। यह चेक उन्हें आचार संहिता के हटते ही दिया जाएगा।
इन मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी राशि
कक्षा 10 वीं में मेरिट सूची में आने वाले पंजीकृत श्रमिक के बच्चे रायगढ़ की बबिता पटेल, जांजगीर की करुणा कैवर्ट, बालोद की पदमनी, जिज्ञासा,तोषण कुमार,महासमुंद की देनीशा प्रधान, राजनांदगांव की वंशिका साहू, बलरामपुर की अंशिका गुप्ता व कक्षा 12 वीं में मेरिट सूची में आने वाले धमतरी के समीर कुमार,बालोद के खोमेंद्र कुमार को यह राशि दी जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur