रायपुर 12 मई 2024 (ए)। पूरी दुनिया में आज यानी 12 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह खास दिन मई महीने में आने वाले दूसरे रविवार को मनाया जाता है। मदर्स डे के दिन अपनी मां और उनके साथ अपने प्यारे रिश्ते को सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन पर छाीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपनी मां के साथ खुशी के पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपनी मां के लिए कुछ पंक्तियां लिखी हैं। साथ ही प्रदेश की सभी माताओं को प्रणाम किया है। मातृ दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, मां के लिए क्या लिखूं,मां ने तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम।
Check Also
रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त
Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur