7 डिग्री में 15 हजार फीट ऊंचाई का रास्ता किया तय,मुख्यमंत्री ने दी बधाई
जगदलपुर,11 मई 2024 (ए)। शहर के 61 वर्षीय जानेमाने समाजसेवी किशोर पारेख ने उाराखंड की पांगचुरल्ला चोटी पर तिरंगा फहराया है। जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर घर में बैठ जाते हैं उस उम्र में किशोर पारेख ने 15 हजार फीट ऊंची चोटी में पहुंचकर बस्तर और छाीसगढ़ का नाम रोशन किया है। वहीं इस उपलçध पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किशोर पारेख को बधाई दी है।
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ‘लहरा दो सरकशी का परचम लहरा दो’। हमारे छाीसगढ़ के जगदलपुर शहर के किशोर पारेख जी ने माइनस 7 डिग्री में 15 हजार फीट ऊंची उाराखंड की पांगरचुल्ला चोटी में तिरंगा लहराकर एक नया कीर्तिमान रचा है। उम्र को बाधा न मानकर किशोर जी के इस जज्बे से पूरा छाीसगढ़ गौरवान्वित है। वहीं छत्तीसगढ़वासी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि उाराखंड के चमोली जिले में बर्फ से ढका पांगचुरल्ला पहाड़ स्थित है। यहां तक पंहुचने के लिए किशोर पारेख और उनके टीम को 10 दिन लगे। 15 हजार फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने की शुरुवात 26 अप्रैल से की थी। 6 मई की सुबह लगभग 8 बजे किशोर पारेख 15 सदस्यों के दल के साथ चोटी पर पंहुचे। पांगचुरल्ला की चोटी पर -10 डिग्री तापमान का सामना करना पड़ा। गौरतलब है की पांगचुरल्ला पहाड़ की चोटी में पहुंचने के इस अभियान में कुल 15 लोग शामिल हुए। इनमें से अधिकतर कर्नाटक के मैसूर और बैंगलोर से थी। जबकि छाीसगढ़ से किशोर पारेख शामिल हुए। किशोर पारेख पूर्व में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रह चुके है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur