Breaking News
PM attends swearing in ceremony of new government at Raipur, in Chhattisgarh on December 13, 2023.

रायपुर@राधिका खेड़ा केस की शिकायत मिलने पर करेंगे कड़ी कार्रवाई

Share


रायपुर,05 मई 2024(ए)।
कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया कोर्डिनेटर राधिका खेड़ा में आखिकार अब कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे को पत्र भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं अब मामले में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। विजय शर्मा ने कहा कि राधिका खेड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे की सूचना अभी मिली है। अगर बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पूरी पार्टी ध्यान नहीं देती है तो यह चिंता का विषय है। ऐसे में ही इंसान को ऐसा ही कदम उठाना पड़ता है। उनकी पार्टी में सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज खुद इस मामले की मुख्य जांचकर्ता थे, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन के पास यह विषय आता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply