Breaking News

रायपुर@9 या 10 मई को जारी होंगे 10 वीं-12 वीं के नतीजे

Share


रायपुर,05 मई 2024(ए)।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के नतीजे की घोषणा 9 अथवा 10 मई को की जा सकती है। दोनों परीक्षाओं के नतीजे तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब नतीजे घोषित होने का इंतजार है। माशिमं ने दोनों परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा कर लिया। इसके बाद नतीजे तैयार किए गए. बताते हैं कि नतीजे तैयार करने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। प्रयास किया जा रहा है कि रोके गए नतीजे के प्रकरणों की संख्या कम से कम हो। इसके अलावा टॉपर बच्चों के अंकों का पुनर्मिलान किया जा रहा है ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। सूत्रों के अनुसार 10 वीं और 12 वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे अन्य वर्षों की भांति एक साथ 9 अथवा 10 मई को घोषित किए जाएंगे.। नतीजे के साथ दोनों परीक्षाओं के टॉप टेन की सूची भी जारी की जाएगी। इस बार बोर्ड परीक्षा में 6 लाख 6 हजार 578 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें 12 वीं में 2.61 लाख तथा 10 वीं में 3 लाख 45 हजार 543 बच्चे पंजीकृत थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply